भारत का भौतिक विभाजन
महाद्वीपीय विस्थापन सिद्धान्त के अनुसार भारतीय स्थलपिंड गोंडवाना लैण्ड का भाग है। भारत को
मुख्यतः चार प्राकृतिक प्रदेशों में विभाजित किया जाता है। ये हैं-
1. उत्तर का पर्वतीय क्षेत्र, 2. विशाल मैदान
3. प्रायद्वीपीय पठार एवं 4. तट एवं द्वीप। भारत में सम्पूर्ण क्षेत्रफल का 10.5% पर्वतीय भाग (2135 मी या इससे अधिक ऊँचे) 18.6% पहाड़ियाँ (305 से 2135 मी ऊँचे) 27.7% पठारी तथा शेष 43.2% मैदानी भाग है।
पर्वत :
* भारत में प्राचीन से लेकर नवीन पर्वत श्रेणियाँ तक पायी जाती हैं। प्राचीन पर्वत श्रेणियों में मुख्य रूप से अरावली,सतपुड़ा और विंध्याचल पर्वत हैं।
हिमालय पर्वत :
* हिमालय पर्वत एक नवीन वलित पर्वत है, जो भारत की उत्तरी सीमा पर स्थित है। हिमालय का आकार धनुषाकार है।
* हिमालय पर्वत श्रेणी के पर्वतों की ऊँचाइयाँ इस प्रकार हैं
1. माउंट एवरेस्ट (8848/8850) – नेपाल
2.गॉडविन ऑस्टिन (K-2, 8611 मी.) – भारत
3.कंचनजंगा (8598 मी.) – सिक्किम/नेपाल – मकालू (8463 मी.) – नेपाल
4.नंदादेवी (7816 मी.) – उत्तराखण्ड .
* भारत का सर्वोच्च पर्वत शिखर माउंट गॉडविन ऑस्टिन या K-2 (काराकोरम पर्वत श्रेणी पर स्थित है।) समुद्र तल से इसकी ऊँचाई 8611 मीटर है। K-2 पाक अधि कृत भारतीय भू-भाग में अवस्थित है।
भारत के प्रमुख दरें
जम्मू–कश्मीर :
* बनिहाल : यह पीरपंजाल श्रृंखला में स्थित है। इसमें जवाहर सुरंग स्थित है।
* जोजीला : यह दर्रा श्रीनगर तथा कारगिल एवं लेह के बीच सम्पर्क स्थापित करने में मदद देता है।
* काराकोरम : यह काराकोरम में स्थित भारत की सबसे ऊँची चोटी K2 के उत्तर में स्थित है। भारत का सबसे ऊँचा दर्रा।
* पीर पंजाल : जम्मू से श्रीनगर जाने का परम्परागत मार्ग है लेकिन देश के विभाजन के बाद इसे बन्द कर दिया गया।
* चांगला: यह लद्दाख को तिब्बत से मिलाता है। भारत में सिंधु नदी का प्रवेश इसी दर्रे से होता है।
* खंजराव : लद्दाख को चीन के सिक्यांग प्रान्त से मिलाता है।
* खारदुंगला : यह जम्मू – कश्मीर के काराकोरम पर्वत में छः हजार मीटर से भी अधिक ऊँचाई पर स्थित है है। इस दर्रे से भारत की सबसे ऊँची सड़क गुजरती है।
सिक्किम :
*नाथूला : यह भारत-चीन सीमा पर स्थित है। यहप्राचीन सिल्क मार्ग की प्रशाखा का अंग था। 1962 के युद्ध के बाद इसे बन्द कर दिया गया था। किन्तु 2006 में इसे पुनः खोल दिया गया।
* जेलेप ला : यह सिक्किम-भूटान सीमा पर स्थित है।
हिमाचल प्रदेश :
* शिपकीला : हिमाचल प्रदेश को तिब्बत (चीन) से मिलाता है। भारत में सतलज नदी इसी दर्रे के सहारे प्रवेश करती है।
अन्य दरें :
* पालघाट : केरल राज्य में स्थित यह दर्रा कोच्चि से -कोयम्बटूर के लिए मार्ग प्रस्तुत करता है।
* थालघाट : यह महाराष्ट्र राज्य में स्थित पश्चिमी घाट में स्थित है। यह मुम्बई व दिल्ली के लिए
मार्ग प्रस्तुत करता है। यह दर्रा मुम्बई को नासिक से जोड़ता है।
* भोरघाट : यह दर्रा भी महाराष्ट्र राज्य के पश्चिमी घाट में स्थित है जो पुणे से कोलकाता के लिए मार्ग प्रस्तत करता है। यह दर्रा मुम्बई को पुणे से जोड़ता है।
प्रायद्वीपीय भारत के पर्वत
अरावली पर्वत :
अरावली पर्वत विश्व का प्राचीनतम मोड़दार पर्वत है। यह एक अवशिष्ट पर्वत है। ये दिल्ली में राय सेना सेशुरू होकर खेडब्रह्मा (पालनपुर) तक लगभग 692 किमी. की लम्बाई में फैला हुआ है। गुरूशिखर इसकी सर्वोच्च चोटी है। जिसकी ऊँचाई 1722 मीटर है जो मांउट आबू पहाड़ पर स्थित है।
विन्ध्याचल पर्वत :
* यह पर्वतमाला राजस्थान के चित्तौड़गढ़ से शुरू होकर बिहार में सासाराम तक फैली हुई है। यह पर्वतमाला उत्तर भारत को दक्षिण भारत से अलग करती है।
सतपुड़ा पर्वतमाला :
* सतपुड़ा पर्वत श्रेणी पश्चिम में राजपिपला पहाड़ियाँ (गुजरात) से प्रारम्भ होकर महादेव एवं मैकाल पहाड़ियों के रूप में छोटा नागपुर पठार तक फैला हुआ है। सतपुड़ा पर्वत श्रेणी की सबसे ऊँची चोटी धूपगढ़ (1350 मीटर) है जो महादेव पर्वत पर स्थित है। पंचमढ़ी हिल स्टेशन (1117 मीटर) भी महादेव पर्वत पर ही स्थित है।
पश्चिमी घाट पर्वत :
* पश्चिमी घाट पर्वत को सहयाद्री भी कहा जाता है, यह वास्तविक पर्वत श्रेणी न होकर भ्रंश कगार के रूप में स्थित है।
* दक्षिण भारत की सबसे ऊँची चोटी अनाईमुड़ी (2695 मीटर) अन्नामलाई की पहाड़ी पर स्थित है।
दूसरी सबसे ऊँची चोटी दोदाबेट्टा (2670 मीटर) है जो नीलगिरी पर्वत में ही स्थित है।
* पश्चिमी घाट एवं पूर्वी घाट पर्वत के मिलन का स्थान नीलगिरी की पहाड़ी है। नीलगिरी पर्वत एक ब्लॉक पर्वत है। ऊटी नामक पर्यटन स्थल इसी पहाड़ी पर स्थित है।
पूर्वी घाट पर्वत :
* पूर्वी घाट की सबसे ऊँची चोटी आन्ध्रप्रदेश में विशाखापत्तनम चोटी (1680 मीटर) है तथा दूसरी सबसे ऊंची चोटी आंध्रप्रदेश में स्थित महेन्द्रगिरी (1501 मीटर) है। प्रायद्वीपीय पठार का भू-आकृतिक विभाजन :
* लगभग 16 लाख वर्ग किमी क्षेत्र पर फैला प्रायद्वीपीय भू-भाग देश का सबसे बड़ा भू-आकृतिक प्रदेश है। मालवा का पठार :
* यह पठार नर्मदा एवं ताप्ती नदियों तथा विंध्याचल पर्वत
के उत्तर-पश्चिम में त्रिभुजाकार आकृति में विस्तृत है। यह ग्रेनाइट जैसी कठोर चट्टानों का बना हुआ है। दक्कन का पठार :
* यह पठार ताप्ती नदी के दक्षिण में त्रिभुजाकार रूप से फैला हुआ है। यह पठार मुख्यतः लावा से बना हुआ है। इस विशाल पठार की ढाल पश्चिम से पूर्व की ओर है। महानदी, गोदावरी, कृष्णा तथा कावेरी नदियाँ पश्चिम से पूर्व की ओर हैं।
छोटा नागपुर का पठार :
* यह झारखण्ड में स्थित है। इसके उत्तर-पश्चिम में सोन नदी बहती हुई गंगा से मिलती है।
मेघालय (शिलांग) का पठार :
* मेघालय का पठार प्रायद्वीपीय पठार का विस्तार है।
देश के प्रमुख जल प्रपात
जल प्रपात नदी
जोग, गरसोप्पा, महात्मा गांधी जलप्रपात शरावती नदी
चुलिया जलप्रपात चम्बल नदी
शिवसमुद्रम कावेरी नदी
हुण्डरू जलप्रपात स्वर्ण-रेखा नदी
धुआँधार जल प्रपात नर्मदा नदी
* वर्ल्ड वाटर फाल्स डाटाबेस के अनुसार भारत का सबसे ऊँचा जलप्रपात जोग/गरसोप्पा/महात्मा गाँधी जल प्रपात है। यह कर्नाटक में शरावती नदी पर स्थित है। आयतन की दृष्टि से भारत का सबसे बड़ा जल प्रपात कावेरी नदी पर स्थित शिवसमुद्रम जल प्रपात है।
तटीय मैदान
भारत के तटवर्ती मैदान के निर्माण में समुद्र की क्रिया, नदियों के निक्षेप दोनों का ही योगदान है। इस मैदान को दो भागों में बांटते हैं पश्चिमी तटीय मैदान व पूर्वी तटीय मैदान।
पश्चिमी तटीय मैदान :
* इस मैदान का विस्तार सूरत से लेकर कन्याकुमारी तक विस्तृत है। इसके उत्तरी भाग को कोंकण तटऔर दक्षिणी भाग को मालाबार तट कहते हैं। पश्चिमी तटीय मैदान को चार भागों में बांटते हैं (i) गुजरातका मैदान (ii) कोंकण – दमन से गोवा के बीच का मैदान (महाराष्ट्र व गोवा का तटीय मैदान) (iii) कन्नड़ गोवा से मंगलौर के बीच का मैदान . (iv) मालाबार-मंगलौर एवं कन्याकुमारी के बीच का मैदान
पूर्वी तटीय मैदान
* पूर्वी तटीय मैदान अपेक्षाकृत चौड़ा है और उत्तर में उड़ीसा से दक्षिण में कुमारी अन्तरीप तक फैला हुआ है। मैदान का उत्तरी भाग उत्तरी सरकार तट कहलाता है तथा आन्ध्रप्रदेश और तमिलनाडु के तटीय भू-भाग को कोरोमंडल तट कहते हैं।
भारतीय द्वीप समूह :
* भारत में मुख्य स्थल के अतिरिक्त हिन्द महासागर में बहत से द्वीप हैं। भारत में कुल 247 से अधिक द्वीप हैं जो बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में स्थित हैं।
बंगाल की खाड़ी के द्वीप :
* बंगाल की खाड़ी में तट के निकट कई द्वीप स्थित हैं। तट से दूर अण्डमान निकोबार द्वीप समूह स्थित है। 10° चैनल अंडमान द्वीप समूह (लघु अंडमान द्वीप) को निकोबार द्वीप समूह (कार निकोबार द्वीप) से अलग करता है।
* अंडमान द्वीप समूह की सर्वोच्च चोटी सैंडल पीक (738 मी) उत्तरी अंडमान द्वीप पर दिग्लीपुर केनिकट स्थित है। दक्षिणी अंडमान में अंडमान निकोबार की राजधानी पोर्ट ब्लेयर स्थित है। बैरेनद्वीप बंगाल की खाड़ी के अंडमान सागर में पोर्ट ब्लेयर से 135 किमी. दूर उत्तर पूर्व में अवस्थित है।यह दक्षिण एशिया का एकमात्र सक्रिय ज्वालामुखी है।
imp. Questions
1.भारत में एकमात्र सक्रिय ज्वालामुखी बेरेन आईलैंड कहाँ स्थित है?
-अंडमान द्वीप समूह
2. लक्षद्वीप कहाँ स्थित है?
_ अरब सागर
3. महाराष्ट्र एवं कर्नाटक में पश्चिमी घाट कहलाते हैं- सह्याद्रि अंडमान-निकोबार द्वीप में ‘
गद्दीदार चोटी (सैडिल पीक) कहाँ स्थित है —उत्तरी अंडमान
4.आन्ध्रप्रदेश और तमिलनाडु के तटीय भाग को कहते हैं
—कोरोमण्डल तट
5.केरल के तट को कहते हैं- —मालाबार तट
6. नन्दा देवी चोटी किस राज्य में स्थित है? —उत्तराखण्ड
7.माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने वाली प्रथम छिन्न अंग वाली भारतीय महिला कौन है?
– अरुणिमा सिन्हा –
8.प्रथम भारतीय नारी जो एवरेस्ट शिखर पर चढ़ने में सफल हुई थी
–बछेन्द्री पाल (1984)
9. दो बार मांउट एवरेस्ट पर विजय प्राप्त करने वाली महिला पर्वतरोही है
–संतोष यादव
10. भारत की सर्वोच्च पर्वत चोटी कौनसी है?
_K2 गॉडविन ऑस्टिन (ऊँचाई 8611 मीटर)
11.हिमालय की ऊंची चोटी कंचनजंगा कहाँ स्थित है? –सिक्किम
12. गुरूशिखर पर्वत चोटी कौनसे राज्य में अवस्थित है? – राजस्थान
13. बृहत्तर (ग्रेटर) हिमालय का दूसरा नाम क्या है? –हिमाद्री
14. प्रायद्वीपीय भारत में अथवा दक्षिण भारत में उच्चतम पर्वत चोटी है –अनाईमुड़ी
15. भारत में सबसे ऊंचा पठार कौनसा है? –लद्दाख
16.पठार न किस पर्वतीय स्थल को ‘सतपुड़ा की रानी’ कहते हैं? –पंचमढ़ी
17.पश्चिमी व पूर्वी घाटों का मिलन कहाँ होता है? –नीलगिरि की पहाड़ियों में
18.पर्वतों की लगातार श्रृंखला कौनसी है, जिसकी उत्पत्ति भारत की समुद्री सीमा के लगभग
समानांतर है? —पश्चिमी घाट
19. जोजीला दर्रा जोड़ता है –श्रीनगर और लेह
20.पालघाट दर्रा किन राज्यों को जोड़ता है? –केरल और तमिलनाडु
21. नाथूला दर्रा किस राज्य में स्थित है? –सिक्किम
22. शिपकीला दर्रा किस राज्य में स्थित है? –हिमाचल प्रदेश
अन्य प्रमुख दर्रे –
माना दर्रा- उत्तराखण्ड
लिपुलेख दर्रा- उत्तराखण्ड
रोहतांग दर्रा- हिमाचल प्रदेश
जेलेल्पा- सिक्किम
23. भारत का सबसे ऊंचा ‘कुंचीकल जलप्रपात’ किस राज्य में है? –कर्नाटक
24.शिव समुद्रम जल प्रपात किस नदी पर पाया जाता है?
_ कावेरी नदी (कर्नाटक राज्य)
25.भारत में ज्वालामुखी द्वीप है – बैरन द्वीप
26.श्रीहरिकोटा द्वीप अवस्थित है – पुलिकट झील के समीप
27. छ सरक्रीक विवाद किन दो देशों के मध्य है? –भारत–पाकिस्तान
28. कौनसा द्वीप भारत एवं श्रीलंका के मध्य है? –रामेश्वरम्
Buy Complete Gk/Gs E-book– Click Here
use code – MSD20 For Extra Discount of RS.20
What’s up mates, its wonderful paragraph about educationand completely explained, keep it
up all the time.
Everything is very open with a precise explanation of the issues.
It was really informative. Your site is very helpful. Thank you
for sharing!
These are actually wonderful ideas in concerning blogging.
You have touched some pleasant factors here.
Any way keep up wrinting.
Hi there! This post couldn’t be written any better! Reading through this post reminds me of my old room mate!
He always kept talking about this. I will forward
this write-up to him. Fairly certain he will have a good read.
Many thanks for sharing!
Wonderful blog! I found it while browsing on Yahoo News.
Do you have any tips on how to get listed in Yahoo News?
I’ve been trying for a while but I never seem to get there!
Thank you
I like the helpful information you provide in your articles.
I will bookmark your weblog and check again here frequently.
I am quite certain I’ll learn lots of new stuff right here!
Good luck for the next!
Aw, this was a really nice post. Taking the time and actual effort to generate a great article… but what
can I say… I put things off a lot and don’t seem to get nearly anything done.
My brother suggested I may like this web site. He was once entirely right.
This submit truly made my day. You cann’t imagine simply how a
lot time I had spent for this information! Thanks!
Great post! We are linking to this particularly great
article on our website. Keep up the good writing.
You actually make it seem really easy together
with your presentation but I in finding this matter to be
actually one thing which I think I would by no means understand.
It seems too complex and extremely vast for me. I’m looking forward
in your next publish, I will attempt to get the cling of it!
What’s up it’s me, I am also visiting this web site daily,
this web site is truly nice and the people are really sharing
nice thoughts.
I’m not sure where you’re getting your info, but great topic.
I needs to spend some time learning more or understanding more.
Thanks for magnificent information I was looking for this information for my mission.