भारत का भूगोल
सामान्य विस्तार
- भारत विश्व का क्षेत्रफल की दृष्टि से सातवां (रूस, कनाडा, अमेरिका, चीन, ब्राजील, आस्ट्रेलिया के बाद) तथा जनसंख्या की दृष्टि से दूसरा (चीन के बाद) बड़ा देश है।
- भारत विश्व के 2.42% भू-भाग को अधिकृत किए हुए है।
- भारत का क्षेत्रफल 32,87,263 वर्ग किमी. है।
- भारत की मुख्य भूमि का विस्तार उत्तर-पूर्वी गोलार्द्ध में 8°4′ से 37°6′ उत्तरी अक्षांशों तथा 68°7′ से 97°25′ पूर्वी देशान्तरों के मध्य है तथा इसका विस्तार उत्तर से दक्षिण तक 3, 214 किमी और पूर्व से पश्चिम तक 2933 किमी. है।

कर्क रेखा :-
भारत के लगभग बीचों-बीच से होकर गुजरती है। इस रेखा पर पड़ने वाले भारत के राज्य (कुल आठ)गुजरात, राजस्थान, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखण्ड, पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा और मिजोरम है।
भारत में कर्क रेखा पर स्थित शहर राँची है।
- भारत की स्थलीय सीमा की कुल लम्बाई 15,200 किमी है। मुख्य स्थलखण्ड के सहारे भारत की समुद्री सीमा की लम्बाई 6100 किमी. है जो अण्डमान निकोबार और लक्षद्वीप की तटरेखा को समाहित करने पर 7516.6 किमी लम्बी हो जाती है।
- भारत का मानक समय 82°30′ पूर्वी देशान्तर से लिया जाता है। यह रेखा उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद
- जिले में नैनी तहसील से गुजरती है। यह ग्रीनविच समय से 5घंटा 30 मिनट आगे है।
- वर्तमान में भारत के 9 राज्यों व 5 केन्द्र शासित प्रदेशों की सीमाएँ समुद्री तट रेखा से लगे हैं।
ये राज्य हैं- गुजरात, आन्ध्रप्रदेश, महाराष्ट्र, केरल, ओडिशा, कर्नाटक, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और गोवा। केन्द्रशासित प्रदेशों में पुदुचेरी, लक्षद्वीप, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, दादरा एवं नगर हवेली तथा दमन एवं द्वीव की सीमाएँ भी समुद्र से लगती है।

० 2011 की जनगणना के अन्तिम आंकड़ों के अनुसार भारतवर्ष में लगभग 6 लाख, 40 हजार, 9 सौ 30 गांव हैं।
सीमा विस्तार :
- भारत-अफगानिस्तान (80 किमी.) एवं पाकिस्तान अफगानिस्तान सीमा को दूरण्ड लाइन के नाम से जाना जाता है।
- भारत व चीन की सीमा रेखा को मैकमोहन रेखा कहा जाता है।
* भारत-पाकिस्तान व भारत-बांग्लादेश की सीमा रेखा को रैडक्लिफ रेखा कहा जाता है।
* त्रिपुरा राज्य बांग्लादेश से तीन तरफ से घिरा है। भारत तथा बांग्लादेश की सीमा को शून्य रेखा (Zero Line) की उपमा प्रदान की गई है।
* भारत के सिक्किम राज्य की सीमाएं तीन देशों क्रमशः नेपाल, भूटान एवं चीन से मिलती हैं। समुद्र पार भारत का सबसे निकटतम पड़ोसी देश श्रीलंका है जिसे पाक जलडमरुमध्य भारत से पृथक करता है। इसीप्रकार भारत का दूसरा सबसे निकटतम देश इंडोनेशिया है, इंडोनेशिया के सुमात्रा द्वीप और भारत के ग्रेटनिकोबार द्वीप को ग्रेट चैनल पृथक करता है। मालदीव भारत का एक अन्य पडोसी देश है जो लक्षद्वीप केदक्षिण में स्थित है। यह 8°N चैनल द्वारा अलग होता है। भारत की स्थलीय सीमा 7 देशों को स्पर्श करती है
पड़ोसी देशों के मध्य सीमा विस्तार
भारत-बांग्लादेश सीमा = 4096 किमी.
भारत-चीन सीमा = 3488 किमी
भारत- पाक सीमा = 3323 किमी
भारत-नेपाल सीमा = 1751 किमी .
भारत-म्यांमार सीमा = 1643 किमी
भारत-भूटान सीमा = 699 किमी
भारत-अफगानिस्तान सीमा = 106 किमी.
देश की सीमा पर अवस्थित राज्य
देश सीमा पर अवस्थित राज्य
अफगानिस्तान : जम्मू-कश्मीर
पाकिस्तान : गुजरात, राजस्थान, पंजाब तथा जम्मू-कश्मीर .
चीन : जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखण्ड, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश –
नेपाल : उत्तरप्रदेश, उत्तराखण्ड, बिहार, प. बंगाल, सिक्किम –
भूटान : अरुणाचल प्रदेश, असम, पश्चिम बंगाल, सिक्किम –
बांग्लादेश : पश्चिम बंगाल, मेघालय, त्रिपुरा, मिजोरम, असम –
म्यांमार : अरुणाचल प्रदेश, नागालैण्ड, मणिपुर,मिजोरम
देश के चतुर्दिक सीमा बिन्दु
उत्तरतम प्वांइट – इन्दिरा कोल (जम्मू-कश्मीर)
दक्षिणतम बिन्दु – इंदिरा प्वांइट (ग्रेट निकोबार द्वीप)
पश्चिमोत्तर बिन्दु – सरक्रीक (गुजरात)
पूर्वोत्तर बिन्दु – वोलांग (अरुणाचल प्रदेश)
मुख्य भूमि की दक्षिणी सीमा – कन्याकुमारी (तमिलनाडु)
शीर्ष तट वाले पाँच राज्य/केन्द्रशासित प्रदेश
राज्य/केन्द्रशासित तटरेखा (किमी) .
अण्डमान निकोबार द्वीप समूह 1962
गुजरात 1214.70
आन्ध्रप्रदेश 973.70
तमिलनाडु 960.90
महाराष्ट्र 652.60
प्रमुख चैनल/जलडमरूमध्य
विभाजित स्थलखण्ड चैनल/स्ट्रेट
इन्दिरा प्वाइन्ट – इण्डोनेशिया ग्रेट चैनल
लघु अंडमान – निकोबार 10° चैनल
मिनीकॉय – लक्षद्वीप 90 चैनल
मालदीव – मिनीकॉय 8° चैनल
भारत – श्रीलंका मन्नार की खाड़ी
शीर्ष क्षेत्रफल वाले चार राज्य
राज्य क्षेत्रफल (वर्ग किमी में)
राजस्थान 342239
मध्यप्रदेश 308245
महाराष्ट्र 307713
उत्तरप्रदेश 240928
IMP. QUESTION
- किस राज्य के तीन तरफ बांग्लादेश की सीमा है? — त्रिपुरा
- भारत के किस राज्य की सबसे लम्बी तट रेखा है? — गुजरात
- अंडमान द्वीप समूह और निकोबार द्वीप समूह किसके द्वारा एक-दूसरे से अलग किए हुए हैं? —10° चैनल
4. भारत का कौनसा संघ शासित प्रदेश ऐसा है, जिसमें चार जिले हैं किन्तु उसके किसी भी जिले की सीमा, उसके किसी अन्य जिले की सीमा से नहीं मिलती है? –पदचेरी
5. पूर्वोत्तर भारत के सात प्रमुख राज्यों को ‘सेवन सिस्टर्स’ भी कहा जाता है, इन राज्यों के नाम हैं?
—अरुणाचल प्रदेश, असम, मणिपुर, मिजोरम, मेघालय, नागालैण्ड और त्रिपरा
6. पाक जलडमरूमध्य तथा मन्नार की खाड़ी द्वारा निर्मित तंग समुद्री जल मार्ग के कारण कौनसा देश भारत से अलग स्थित —श्रीलंका
7. भारत के दक्षिणी छोर को क्या कहा जाता है? — इंदिरा प्वांइट
8.ह्वीलर द्वीप का नया नाम क्या है? — अब्दुल कलाम द्वीप
9.सियाचिन ग्लेशियर को लेकर किन देशों के बीच विवाद है? – भारत और पाकिस्तान
10. किस देश के साथ भारत की सबसे लम्बी अन्तरराष्ट्रीय सीमा लगी हुई है? — बांग्लादेश
11. क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का सबसे बड़ा संघ राज्य क्षेत्र कौनसा है? -अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
12.भारत का मानक समय ग्रीनविच माध्य समय से –5 घण्टा 30 मिनट आगे है।
13. भारत का सुदुर पश्चिम का बिन्दु है -68°7′ पूर्वी देशान्तर, गुजरात
14.कौनसा शहर आन्ध्रप्रदेश (सीमांध्र) की नई राजधानी होगी? –अमरावती
Buy Complete Gk/Gs E-book– Click Here
use code – MSD20 For Extra Discount of RS.20